एनवीडिया प्रमुख जेंसेन हुआंग सिंघुआ विश्वविद्यालय के बोर्ड में होंगे शामिल
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने बीजिंग के सिंघुआ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र और प्रबंधन स्कूल (SEM) के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने पर सहमति जताई है। यह टेक्नोलॉजी और शिक्षा जगत दोनों के लिए एक अहम खबर है।
सिंघुआ विश्वविद्यालय को अक्सर 'चीन का हार्वर्ड' कहा जाता है और हुआंग की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने सैन्य चिंताओं की वजह से चीन को एनवीडिया के एडवांस्ड चिप्स भेजने पर रोक लगा रखी है।
बोर्ड में शामिल हैं कई दिग्गज CEO
SEM सलाहकार बोर्ड में दुनिया के कई बड़े CEO शामिल हैं। इनमें ऐपल के टिम कुक, टेस्ला के एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेल, मेटा के मार्क जुकरबर्ग और जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी साल में एक बार बीजिंग में मिलते हैं और अपने विचार इस शीर्ष विश्वविद्यालय के साथ साझा करते हैं।