एनवीडिया CEO जेंसेन हुआंग ने ओपन-वेट AI मॉडल्स का किया समर्थन
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने एक्स पर पहली बार पोस्ट करके ओपन-वेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) माडल्स का जोरदार समर्थन किया है।
24 जुलाई को उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में एक पत्र शेयर किया, जिस पर मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, पालंटिर और a16z जैसी कंपनियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
इस पत्र में कहा गया है कि AI नए आइडिया लाने, तकनीक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और सब कुछ सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
ओपन-वेट मॉडल्स का यह है फायदा
पत्र में बताया गया है कि ओपन-वेट माडल्स की मदद से स्टार्टअप्स, यूनिवर्सिटीज, हास्पिटल्स और छोटे बिजनेस भी बिना ज्यादा बजट खर्च किए ताकतवर AI बना सकते हैं।
इन सिस्टम्स को सभी के लिए उपलब्ध कराने से यानि पारदर्शिता बढ़ने से कोई भी खामी जल्दी पकड़ी जा सकती है और इससे सुरक्षा भी बढ़ती है।
हुआंग और इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले चाहते हैं कि ओपन और क्लोज्ड दोनों तरह के मॉडल साथ मिलकर काम करें, ताकि सबको इस आधुनिक तकनीक का पूरा फायदा मिल सके।