ऐपल 9GB रैम के साथ लॉन्च करेगी आईफोन 18E
ऐपल जल्द ही आईफोन 18E को 9GB रैम के साथ लॉन्च करने वाली है। यह आईफोन 17E की 8GB रैम से एक बड़ा अपग्रेड होगा।
ऐसे में यह उन लोगों के लिए एक अच्छा फोन हो सकता है, जो ज्यादा दमदार डिवाइस चाहते हैं, लेकिन उसके लिए प्रीमियम कीमत नहीं चुकाना चाहते।
विश्लेषक जेफ पु ने बताया है कि आईफोन 18E के साथ-साथ सामान्य आईफोन 18 भी मार्च या अप्रैल, 2027 तक आ सकता है।
इन फोन को लाने का मकसद ऐसे ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस देना है, जो ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।
फोन में मिल सकता है नया मेमोरी सेटअप
आईफोन 18E में एक नया मेमोरी सेटअप (1.5GB x 6-डाई) लगाया जा सकता है। यह मौजूदा 2GB x 4-डाई व्यवस्था से अलग होगा।
इस नए सेटअप से स्मार्ट डिक्टेशन और ज्यादा बेहतर सिरी जैसे नए AI फीचर्स को चलाने में आसानी होगी। यह अपग्रेड ऐसे समय में आ रहा है, जब मेमोरी चिप की कमी के चलते कई मैन्युफैक्चरर्स को अपनी लागत बढ़ानी पड़ रही है।
दूसरी तरफ, जो ग्राहक महंगे और दमदार मॉडल लेना चाहते हैं, उनके लिए ऐपल सितंबर में प्रो, प्रो मैक्स और अल्ट्रा या फोल्ड वर्जन भी पेश करे।