JBL ने आपकी पार्टी धमाकेदार बनाने के लिए उतारे 6 धांसू स्पीकर्स
JBL ने भारत में अपनी नई पार्टीबॉक्स सीरीज लॉन्च की है। इसमें 6 नए स्पीकर शामिल हैं, जो पार्टियों और मौज-मस्ती के लिए बनाए गए हैं।
इस सीरीज में पार्टीबॉक्स 720, 330, 130, ऑन-द-गो 2 प्लस, ऑन-द-गो 2 और एनकोर 2 प्लस जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही, JBL ने नए इजीसिंक माइक भी पेश किए हैं।
इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित कराओके फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इनसे 10 घंटे तक गाना गाया जा सकता है और इनकी वायरलेस रेंज 30 मीटर तक है, जिससे आप माइक लेकर कहीं भी घूम सकते हैं।
कितनी है इनकी शुरुआती कीमत?
पार्टीबॉक्स 720 इस सीरीज का सबसे दमदार स्पीकर है। इसमें 800 वॉट का शानदार आउटपुट मिलता है और बैटरी 15 घंटे तक चलती है। यह रातभर चलने वाली प्लेलिस्ट के लिए बिल्कुल सही है।
पार्टीबॉक्स 330 (280 वॉट) और 130 (200 वॉट) थोड़े छोटे आकार के हैं, लेकिन दमदार आवाज देते हैं। इनमें ऑप्टिकल टीवी इनपुट की सुविधा भी है। पार्टीबॉक्स 330 एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है। अगर, आप कुछ हल्का और पोर्टेबल चाहते हैं तो ऑन-द-गो मॉडल बढ़िया हैं। इनका डिजाइन स्प्लैशप्रूफ है और इनके साथ माइक भी मिलते हैं, जिससे आप कभी भी कराओके का मजा ले सकते हैं।
एनकोर 2 प्लस मॉडल IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिस वजह से इसे बाहर ले जाना आसान हो जाता है। इन स्पीकर्स की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। अपनी पार्टी को और शानदार बनाने के लिए आप इन्हें खरीद सकते हैं।