अब कैंसर कोशिकाएं खुद बनाएंगी अपनी दवा, जापानी वैज्ञानिकों ने निकाला नया तरीका
जापानी शोधकर्ताओं ने एक ऐसा खास तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे कैंसर कोशिकाएं खुद ही अपनी एंटीकैंसर दवाएं बना सकेंगी।
अभी तक कीमोथेरेपी से पूरे शरीर पर असर होता था, लेकिन इस नए तरीके में ट्यूमर खुद जो कार्बन मोनोऑक्साइड बनाता है, उसी का इस्तेमाल करके कैंसर कोशिकाओं के अंदर ही दवा बनाई जाएगी।
इससे उम्मीद है कि इलाज के बुरे साइड इफेक्ट्स कम होंगे और यह ज्यादा सटीक होगा।
एल्ब्यूमिन कंपाउंड ट्यूमर के अंदर होते हैं सक्रिय
शोध टीम ने कुछ खास कंपाउंड बनाए हैं। ये एल्ब्यूमिन प्रोटीन में लिपटे होते हैं और ये केवल उन्हीं जगहों पर काम करते हैं, जहां ट्यूमर के अंदर ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड होती है।
इस रिएक्शन से एक जहरीला पदार्थ बनता है, जो केवल कैंसर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और स्वस्थ कोशिकाओं को छोड़ देता है।
खास बात यह है कि कार्बन मोनोऑक्साइड खून में मौजूद हीमोग्लोबिन से चिपक जाती है, इसलिए यह दवा खून में नहीं बनती। इसी वजह से यह तरीका और भी सुरक्षित हो जाता है।
अब अगला कदम यह है कि इसे जानवरों पर टेस्ट किया जाएगा, ताकि पता चले कि यह लैब के बाहर भी कितनी असरदार है।