नासा के साथ जापान का मंगल के चांद पर इसी महीने लॉन्च होगा MMX मिशन
जापान और नासा ने मिलकर मंगल चंद्रमा अन्वेषण (MMX) मिशन की तैयारी की है, जो इसी महीने लॉन्च होगा। इसका मकसद मंगल के रहस्यमयी चंद्रमा, फोबोस और डीमोस का दौरा करना है।
वैज्ञानिकों की योजना फोबोस से नमूने इकट्ठा करने और उन्हें 2031 तक धरती पर वापस लाने की है। अंतरिक्ष में खोज के लिए जापान के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।
असफलताओं के बाद H3 रॉकेट की होगी परीक्षा
MMX अंतरिक्ष यान को जापान के सबसे नए H3 रॉकेट से भेजा जाएगा, जिसे जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज ने मिलकर बनाया है।
63-मीटर ऊंचा यह H3 रॉकेट पुराने H-IIA मॉडल की जगह लेगा। मार्च, 2023 में इसकी पहली उड़ान और फिर रॉकेट की 8वीं उड़ान में भी कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ा था।
अब सुधरा हुआ H3 रॉकेट इस मिशन के साथ अपनी सबसे बड़ी परीक्षा देने वाला है। अगर, यह मिशन सफल होता है तो जापान उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने और खोज करने की दौड़ में आगे बना रहेगा।
चंद्रमाओं का करीब से अध्ययन करने की योजना
यह जापान का पहला नमूना वापसी मिशन है। इस मिशन के तहत चंद्रमाओं का करीब से अध्ययन किया जाएगा।