जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खोजे प्राचीन आकाशगंगा में 3 विशाल ब्लैक होल
वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल करते हुए J0148-4214 नाम की एक आकाशगंगा में केवल एक नहीं, बल्कि 3 सुपरमैसिव ब्लैक होल खोजे हैं।
यह आकाशगंगा पृथ्वी से 12.5-अरब प्रकाश वर्ष से भी ज्यादा दूर है। इतनी दूरी के कारण हमें यह आकाशगंगा उस समय की दिख रही है, जब ब्रह्मांड केवल 1.2 अरब साल पुराना था, यानि बिग बैंग के ठीक बाद का समय। यह हमें ब्रह्मांड के शुरुआती दिनों की एक कमाल की झलक देता है।
ब्लैक होल की ऐसे हुई पहचान
टीम ने इन ब्लैक होल्स को इनके चारों ओर घूमती हाइड्रोजन गैस से आने वाले अजीबो-गरीब रोशनी के पैटर्न को देखकर पहचाना। इनमें से 2 ब्लैक होल आकाशगंगा के केंद्र के पास हैं, जबकि एक थोड़ा बाहर की तरफ है।
उनके शोध से पता चलता है कि शुरुआती ब्रह्मांड में ब्लैक होल्स का एक-दूसरे में समा जाना शायद उनके तेजी से बढ़ने का एक और तरीका हो सकता है।
वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आगे के अध्ययन से उन्हें ब्लैक होल के विलय का पूरा इतिहास जानने और यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड ने अपनी शुरुआत में ही इतने बड़े ब्लैक होल कैसे बनाए।