सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे आर्मस ने आइंस्टीन के समीकरणों में एक नया पहलू जोड़ा है। उन्होंने 5-आयामों (5D) वाले 'ब्लैक सैटर्न' नाम के एक चौंकाने वाले मॉडल का विस्तार किया है।
इसके केंद्र में एक सामान्य ब्लैक होल है, जिसके चारों ओर एक घूमती हुई ब्लैक रिंग है। यह कुछ-कुछ शनि ग्रह और उसके छल्लों जैसा दिखता है, लेकिन यह किसी विज्ञान-फिक्शन फिल्म की कल्पना जैसा है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि ब्लैक होल और यह रिंग दोनों 2 अलग-अलग तलों में एक-दूसरे से आजादी से घूम सकते हैं। हमारी सामान्य 4-आयामी दुनिया में ऐसा होना नामुमकिन है।
ब्लैक सैटर्न से अतिरिक्त आयामों की पड़ताल
भले ही 'ब्लैक सैटर्न' फिलहाल केवल कागजों पर मौजूद है, लेकिन यह गुरुत्वाकर्षण और ब्लैक होल को समझने के नए रास्ते खोल रहा है, जो अब तक हमारी कल्पना से बाहर थे।
यह मॉडल भौतिकविदों को यह जानने का अवसर देता है कि अगर, हमारे ब्रह्मांड में अतिरिक्त आयाम हों तो चीजें कैसे काम करेंगी?
यह आइंस्टीन ने जिस शोध की शुरुआत की थी, उसे और आगे बढ़ाता है और यह भौतिकविदों को आइंस्टीन के 'सामान्य सापेक्षता सिद्धांत' की गणितीय सीमाओं को और गहराई से समझने का रास्ता दिखाता है।