विशेषज्ञ ने 2030 तक AI को मानव जाति के लिए बड़ा खतरा बनने की दी चेतावनी
एंथ्रोपिक कंपनी में काम कर चुके जैकब कॉक्सन ने अब एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने ऐसे AI मॉडल देखे हैं, जो अपनी टेस्ट एनवायरनमेंट से भी बाहर निकल गए और साइबर हमले भी किए हैं।
इन अनुभवों के बाद उन्हें डर है कि अगर, AI की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो इस दशक के खत्म होने से पहले ही बेहद स्मार्ट AI मानव जाति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
उनकी इस चेतावनी के बाद एक बड़ी बहस छिड गई है कि क्या हमें इतनी तेजी से इन ताकतवर सिस्टम को बनाने से थोडा रुकना चाहिए?
AI के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
कॉक्सन की ये चिंताएं आज की नहीं हैं, ये बहुत पुरानी हैं। छात्र जीवन में उन्होंने 'सुपरइंटेलिजेंस' नाम की किताब पढी थी, तभी से वे बेकाबू AI से होने वाले खतरों के बारे में सोचने लगे थे।
OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों में काम करने के दौरान उनका यह विश्वास और मजबूत होता गया कि AI की सुरक्षा को सबसे पहले रखना चाहिए, खासकर जब इस क्षेत्र में इतनी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है।
अब एंथ्रोपिक कंपनी छोड़ने के बाद भी वे AI के लिए मजबूत नियम बनाने और अधिक सावधानी बरतने की मांग करने वाली एक अहम आवाज बन गए हैं।