इंटेल ने भारत में पहली बार लॉन्च की वॉशिंग मशीन और टीवी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इटेल ने भारत में पहली बार अपनी वॉशिंग मशीन और टीवी रेंज लॉन्च की है। इन वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि टीवी 12,069 रुपये से मिलने शुरू होंगे। फिलहाल, ये सभी उत्पाद देशभर के खुदरा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने पूरे देश में 1,000 से ज्यादा कार्लकेयर सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क भी बनाया है।
इस खासियतों से लैस हैं वॉशिंग मशीन और टीवी
इटेल की वॉशिंग मशीनें 3 साइज- 8 किलोग्राम, 9.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम में पेश की गई हैं। इनमें हेवी-ड्यूटी मोटर्स, ग्लास टॉप्स, वॉटरफॉल वॉश सिस्टम और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें लंबे समय तक चलने वाला और टिकाऊ बनाते हैं।
टीवी सेगमेंट में भी ग्राहकों को कई विकल्प दिए गए हैं। इनमें एंड्रॉयड QLED मॉडल (32-इंच और 43-इंच), गूगल QLED (43-इंच, 50-इंच और 55-इंच) और गूगल QD-मिनी LED सेट्स (55-इंच और 65-इंच) देखने को मिलेंगे।
कुछ मॉडल्स में 4K UHD का फीचर भी दिया गया है। 55-इंच वाले QD-मिनी LED मॉडल डॉल्बी विजन/एटमॉस और 120Hz VRR मोड के साथ आते हैं।
सभी टीवी वॉयस कंट्रोल, स्क्रीन मिररिंग और फ्री वॉल माउंट जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। वारंटी की बात करें, तो एंड्रॉयड QLED सीरीज पर 12 महीने की वारंटी मिल रही है, जबकि गूगल QLED और QD-मिनी LED सीरीज पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है।