Page Loader
ISRO चंद्रयान-3 समेत इन अंतरिक्ष मिशन को 2023 में करेगा लॉन्च
ISRO अगले साल कई अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाला है

ISRO चंद्रयान-3 समेत इन अंतरिक्ष मिशन को 2023 में करेगा लॉन्च

Dec 24, 2022
10:15 am

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) और नासा समेत दुनियाभर की विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां हर साल अपने नए-नए मिशन को शुरू करती हैं ताकि अंतरिक्ष के बारे में इंसानों की जानकारी बढ़ सके। ISRO ने 1969 में अपने स्थापना के बाद से कई अंतरिक्ष अभियान लॉन्च किए हैं। अब अंतरिक्ष की दौड़ में भारत की स्थिति को और बेहतर करने के लिए ISRO भविष्य में कई अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करेगा, जिनमें से कुछ अगले साल लॉन्च होने वाले हैं।

जानकारी

अगले साल लॉन्च होंगे ISRO के ये मिशन

ISRO मार्च, 2023 में आदित्य-L1 अंतरिक्ष अभियान लॉन्च करेगा। इसमें अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के पहले एक कक्षा में रखा जाएगा और यह सूर्य की परतों का अध्ययन करेगा। चंद्रयान-3 मिशन अगले साल जून में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने पूर्ववर्ती चंद्रयान-2 के रिसर्च को जारी रखेगा। इस मिशन में लैंडर और रोवर शामिल होंगे। XPoSat-Q2 मिशन भी अगले साल SSLV रॉकेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कॉस्मिक एक्स-रे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करेगा।