बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा iQOO 16, फीचर्स हुए लीक
iQOO 16 फोन एक बड़े अपग्रेड के तौर पर सामने आने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें iQOO 15 से कहीं ज्यादा बड़ी, 8,400mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।
इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसमें पहले जैसी ही फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इसका मतलब है कि आपको फोन को पूरी तरह चार्ज करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
LEAD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होगी डिस्प्ले
लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, इस फोन में 6.85 इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। इसमें शार्प 2K रेजोल्यूशन और सुपर-स्मूथ 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।
डिस्प्ले के लिए सैमसंग डिस्प्ले के M16 OLED मटेरियल और अगली जनरेशन की LEAD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट होने की उम्मीद है। इसे 16GB रैम और एंड्रॉयड 17 के साथ जोड़ा जाएगा। फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए इसमें पीछे की तरफ 3 कैमरे मिल सकते हैं, ये सभी 50MP के होंगे। इनमें एक एडवांस्ड मेन सेंसर और पेरिस्कोप जूम शामिल है। इस फोन को सितंबर के आखिर में या अक्टूबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।