Page Loader
iOS 18.1 अपडेट ऐपल इंटेलिजेंस के साथ जारी, ऐसे कर सकते हैं इंस्टॉल
iOS 18.1 अपडेट ऐपल इंटेलिजेंस के साथ जारी

iOS 18.1 अपडेट ऐपल इंटेलिजेंस के साथ जारी, ऐसे कर सकते हैं इंस्टॉल

Oct 29, 2024
03:38 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 18.1 अपडेट जारी किया, जिसमें यूजर्स को कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाला सूट ऐपल इंटेलिजेंस मिलता है। नए फीचर्स में अधिक प्राबेहतर सिरी, सिस्टम-वाइड राइटिंग टूल, कॉल रिकॉर्डिंग ट्रांसक्रिप्शन, मेल और मैसेज ऐप में स्मार्ट रिप्लाई और AI-समर्थित फोकस मोड शामिल हैं। भारत में आईफोन SE (दूसरी पीढ़ी) से लेकर आईफोन 16 सीरीज तक के कुछ विशेष आईफोन इस अपडेट को प्राप्त कर हैं।

तरीका

कैसे इंस्टॉल करें iOS 18.1 अपडेट?

iOS 18.1 अपडेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने आईफोन को खोलें और कंट्रोल पैनल पर जाएं। अगर कोई अपडेट की सूचना नहीं है, तो सेटिंग्स में जाएं और 'जनरल' पर क्लिक करके 'सॉफ्टवेयर अपडेट' पर टैप करें। अब iOS 18.1 डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ध्यान दें कि ऐपल इंटेलिजेंस फीचर अभी केवल अंग्रेजी (US) में उपलब्ध हैं, इसलिए भारतीय यूजर्स को इसे देखने के लिए सिरी की डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी (भारत) से अंग्रेजी (US) में बदलनी होगी।

उपलब्धता

अन्य देशों में ऐपल इंटेलिजेंस की उपलब्धता

ऐपल ने पुष्टि की है कि ऐपल इंटेलिजेंस दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम (UK) में लोकल अंग्रेजी के साथ और भी भाषाओं में अपडेट प्राप्त करेगा। इसके अलावा, अंग्रेजी (भारत), अंग्रेजी (सिंगापुर), चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, स्पेनिश, वियतनामी और अन्य भाषाओं के लिए समर्थन अप्रैल में एक OTA अपडेट के माध्यम से उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि भारतीय भाषाओं का सपोर्ट जल्द मिलने की संभावना है।