IPO की तैयारियों के बीच जांच के दायरे में आई OpenAI
ChatGPT निर्माता OpenAI अब अमेरिका के कई राज्यों के अटॉर्नी जनरल की जांच के दायरे में आ गई है। यह सब तब शुरू हुआ, जब न्यूयार्क के अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार (12 जून) को एक समन भेजा।
इसमें कंपनी से यूजर्स के डाटा को कैसे संभालती है, उसके विज्ञापन कैसे काम करते हैं और उसके AI का युवाओं और बुजुर्गों पर क्या असर पड़ता है जैसी जानकारियां मांगी गई हैं।
ChatGPT को लेकर कई मुकदमे दायर
यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। और इससे उसका मूल्यांकन 1,000 अरब डॉलर (करीब 95,000 अरब रुपये) तक पहुंचने की बात चल रही है। कंपनी का कहना है कि वे इस जांच को गंभीरता से ले रहे हैं और अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।
इसी बीच, फ्लोरिडा ने OpenAI पर मुकदमा कर दिया है। आरोप है कि ChatGPT ने गलत कंटेंट शेयर किया और युवाओं को इसका आदी बना दिया। अमेरिका की एक अदालत में एक मां ने भी मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि कंपनी के चैटबॉट ने उनकी बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाया था।