इंटेल ने इस साल की तीसरी तिमाही में डेस्कटॉप CPU के बाजार में शानदार वापसी की है। पूरे उद्याेग को प्रभावित कर रही RAM की कमी के बावजूद कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी 70.1 फीसदी तक बढ़ा ली है।
दूसरी तरफ, AMD की हिस्सेदारी घटकर 29.9 फीसदी पर आ गई है। एक साल से ज्यादा समय के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंटेल ने इस सेगमेंट में बढ़त हासिल की है।
सर्वर और मोबाइल सेगमेंट में हुआ फायदा
जहां AMD को डेस्कटॉप सेगमेंट में कुछ नुकसान हुआ है, वहीं कंपनी ने सर्वर और मोबाइल चिप्स के बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसकी सर्वर CPU हिस्सेदारी रिकॉर्ड 35.5 फीसदी तक पहुंच गई है और पिछले साल के मुकाबले शिपमेंट में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मोबाइल CPU में AMD की हिस्सेदारी बढ़कर 29.2 फीसदी हो गई है। हालांकि GPU की ज्यादा कीमतों के कारण कंपनी के डेस्कटॉप नंबर्स थोड़े प्रभावित हुए हैं।
डेस्कटॉप की बिक्री दोनों कंपनियों के लिए अहम
इंटेल x86 CPU के बाजार में लगभग 70 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अभी भी सबसे आगे है। यह दर्शाता है कि कंपनी मुश्किल हालात में भी खुद को ढालने की क्षमता रखती है।
डेस्कटॉप की बिक्री इन दोनों ही कंपनियों के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि यह उनके कुल बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा है।