NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / इंस्टाग्राम स्टोरीज को मिला नया फीचर, अपने आप दिखाए जाएंगे वीडियो कैप्शंस
    अगली खबर
    इंस्टाग्राम स्टोरीज को मिला नया फीचर, अपने आप दिखाए जाएंगे वीडियो कैप्शंस
    इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है।

    इंस्टाग्राम स्टोरीज को मिला नया फीचर, अपने आप दिखाए जाएंगे वीडियो कैप्शंस

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jul 18, 2022
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर करने वालों के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है।

    स्टोरीज सेक्शन में अब यूजर्स ऑटो-कैप्शन स्टिकर्स इस्तेमाल कर पाएंगे, जिनकी मदद से उनके वीडियोज या क्लिप्स के कैप्शंस स्क्रीन पर दिखेंगे।

    नया फीचर अपने आप ऑडियो को कैप्शंस में बदल देगा और कहे हुए शब्द टेक्स्ट की तरह पढ़े जा सकेंगे।

    यही फीचर अगले कुछ सप्ताह में इंस्टाग्राम रील्स में भी शामिल किया जा सकता है।

    रिपोर्ट

    कंपनी ने ट्विटर पर दी फीचर की जानकारी

    इंस्टाग्राम ने स्टोरीज सेक्शन में दिए गए नए फीचर की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी।

    नया फीचर एक स्टिकर के तौर पर मिला है, जिसे स्टोरीज के लिए उपलब्ध दूसरे स्टिकर्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    ऑटो-कैप्शन स्टिकर का मकसद लोगों की वह बात समझने में मदद करना है, जो वीडियो में कही जा रही है।

    यह फीचर उनके लिए भी फायदेमंद होगा, जो सुनने में अक्षम हैं या जिन्हें कम सुनाई देता है।

    फीचर

    अपने आप टेक्स्ट में बदल जाएगा ऑडियो

    नए फीचर के साथ मेटा की ओनरशिप वाली ऐप अपने आप स्पीच को टेक्स्ट में बदल देगी।

    इसके लिए वीडियो रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद स्टिकर आइकन पर टैप करना होगा और कैप्शंस स्टिकर चुनना होगा।

    आखिर में यूजर्स को फॉन्ट स्टाइल में बदलाव करने या ऑटो-जेनरेटेड कैप्शंस का साइज बदलने का विकल्प भी मिलेगा।

    आप जानते होंगे, टेक्स्ट से जुड़े ऐसे ऑप्शंस स्टोरीज में फोटो कैप्शंस के लिए पहले ही मिलते हैं।

    सुधार

    कैप्शंस में सुधार कर पाएंगे यूजर्स

    अच्छी बात यह है कि अपने आप जेनरेट किए गए कैप्शंस एडिट करने और इनमें सुधार करने का मौका भी यूजर्स को दिया जाएगा।

    वे स्पेलिंग, ग्रामर या पंक्चुएशन से जुड़ी गलतियां ठीक कर पाएंगे।

    ऑटो-कैप्शंस में गलतियों की गुंजाइश ज्यादा होती है, इसलिए यह विकल्प मिलना फीचर को बेहतर बना देगा।

    जल्द इस फीचर को इंस्टाग्राम रील्स का हिस्सा भी बनाया जाएगा और रील्स वीडियोज पर भी कैप्शंस दिखाए जाएंगे।

    इंतजार

    वाइड रोलआउट के लिए करना होगा इंतजार

    एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म्स पर नया फीचर अभी केवल अंग्रेजी भाषा में चुनिंदा देशों में मिल रहा है।

    हालांकि, जल्द इसे बाकी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा और दूसरी भाषाओं का सपोर्ट भी मिलेगा।

    ऑटो-कैप्शंस फीचर इससे पहले सोशल मीडिया ऐप के IGTV सेक्शन और पुरानी स्टैंडअलोन थ्रेड्स ऐप में मिलता था।

    यूट्यूब जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स भी ऑटो-कैप्शंस का विकल्प देते हैं, लेकिन इनमें गलतियों की गुंजाइश रहती है।

    ऑडियो सेशंस

    इंस्टाग्राम पर क्लबहाउस जैसे ऑडियो सेशंस

    इंस्टाग्राम ने हाल ही में यूजर्स को ऑडियो आधारित ग्रुप लाइव सेशंस का नया विकल्प दिया है।

    इस फीचर की मदद से यूजर्स रियल-टाइम ऑडियो कन्वर्सेशंस का हिस्सा बन सकते हैं और यह काफी हद तक लोकप्रिय ऑडियो सोशल ऐप क्लबहाउस की तरह काम करता है।

    साथ ही कंपनी क्रिएटर्स के लिए कुछ सब्सक्रिप्शन आधारित फीचर्स की टेस्टिंग भी कर रही है, जिनके साथ उन्हें फॉलोअर्स के जरिए कमाई के मौके मिलेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम ऐप इस्तेमाल करते हैं और प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले हर पोस्ट में औसत 10 से ज्यादा हैशटैग्स लगाए जाते हैं। इसके अलावा एवरेज यूजर्स ऐप पर रोज 53 मिनट का वक्त बिताते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    सोशल मीडिया
    क्लबहाउस ऐप
    मेटा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंस्टाग्राम

    IGTV ऐप को बंद कर रही है इंस्टाग्राम, अब रील्स पर देगी ज्यादा ध्यान सोशल मीडिया
    नीलांजना रे ने जीता 'सा रे गा मा पा' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम लाइव के दौरान नहीं परेशान करेंगे भद्दे कॉमेंट्स, बनाए जा सकेंगे मॉडरेटर्स सोशल मीडिया
    फेसबुक और ट्विटर के बाद रूस ने इंस्टाग्राम पर भी लगाया बैन, करोड़ों यूजर्स प्रभावित फेसबुक

    सोशल मीडिया

    लिंक्डइन यूजर्स को निशाना बना रहे हैं क्रिप्टो स्कैमर्स, FBI एजेंट ने दी चेतावनी लिंक्डइन
    सरकार ने बैन किए 35 व्हाट्सऐप ग्रुप्स, फैला रहे थे अग्निपथ योजना से जुड़ी फेक न्यूज व्हाट्सऐप
    ट्विटर पर मिलने लगा एडिट बटन, चुनिंदा यूजर्स के साथ चल रही है टेस्टिंग ट्विटर
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टॉर्टिला चैलेंज क्या है? इंस्टाग्राम

    क्लबहाउस ऐप

    ट्विटर पर हैं 600 से ज्यादा फॉलोअर्स तो मिलेगा नया 'स्पेसेज' फीचर ट्विटर
    आ गया क्लबहाउस ऐप का 'मेड इन इंडिया' विकल्प, बनाएं ऑडियो रूम्स सोशल मीडिया
    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गई क्लबहाउस ऐप, लेकिन अभी नहीं डाउनलोड कर पाएंगे आप एंड्रॉयड
    भारत में इसी हफ्ते लॉन्च होगी क्लबहाउस एंड्रॉयड ऐप, कंपनी ने किया कन्फर्म एंड्रॉयड

    मेटा

    व्हाट्सऐप पर फिल्टर कर पाएंगे अपने चैट्स, नया फीचर टेस्ट कर रही है ऐप व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप पेमेंट्स फीचर इस्तेमाल करने के लिए बताना होगा 'पूरा नाम', इसलिए हुआ बदलाव व्हाट्सऐप
    क्या हैक हो गया है आपका फेसबुक अकाउंट? ये टिप्स आजमाकर तुरंत करें रिकवर फेसबुक
    दूसरों को पता चले बिना छोड़ पाएंगे व्हाट्सऐप ग्रुप, जल्द किया जाएगा नया बदलाव व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025