इंस्टाग्राम ने रील्स बनाना आसान करने के लिए पेश किया फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर
इंस्टाग्राम ने 'फर्स्ट ड्राफ्ट' नाम का एक नया टूल पेश किया है, जिससे आप अपनी रील्स को कुछ ही सेकेंड में तैयार कर सकते हैं। यह टूल अपने आप आपके क्लिप्स को छोटा कर देता है, उनके बीच के गैप्स को हटा देता है और फटाफट एक ड्राफ्ट तैयार कर देता है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें एडिटिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है।
इसका मकसद है आपका समय बचाना और वीडियो बनाने के काम को आसान बनाना, खासकर उन लोगों के लिए जो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से नए हैं।
आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है यह फीचर
फिलहाल, 'फर्स्ट ड्राफ्ट' केवल आईफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। आप इसे रिकॉर्डिंग करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी रील गैलरी से क्लिप्स चुनने के बाद भी।
इसके बाद, पोस्ट करने से पहले आप इस ड्राफ्ट में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं। यह नया फीचर ऐसे वक्त में आया है, जब इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा को युवाओं पर सोशल मीडिया के असर को लेकर कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है।