इंस्टाग्राम में आया नया AI वॉयस फीचर, जानिए कैसे करता है यह काम
क्या है खबर?
इंस्टाग्राम यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफार्म में नए-नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज में AI वॉयस इफेक्ट्स नाम का नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉयस नोट भेजने से पहले अपनी आवाज में बदलाव कर सकते हैं। इससे बातचीत पहले से ज्यादा मजेदार और एक्सप्रेसिव बन सकती है, जिससे यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा।
काम
AI वॉयस इफेक्ट्स कैसे काम करता है?
यह नया फीचर यूजर्स को वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के बाद उसमें अलग-अलग इफेक्ट्स जोड़ने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि आवाज बदलने के बावजूद असली टोन, रिदम और भावनाएं बनी रहती हैं। यूजर्स मैसेज भेजने से पहले अलग-अलग स्टाइल का प्रीव्यू भी देख सकते हैं। इससे उन्हें अपनी पसंद का इफेक्ट चुनने में आसानी होती है और वॉयस मैसेज को ज्यादा रोचक बनाया जा सकता है।
इफेक्ट
रिप्लाई में भी मिलेगा इफेक्ट इस्तेमाल करने का विकल्प
इस फीचर में एक खास इंटरैक्टिव विकल्प भी जोड़ा गया है। जब कोई यूजर इफेक्ट वाला वॉयस मैसेज भेजता है, तो रिसीवर देख सकता है कि कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल हुआ है। वह उस इफेक्ट पर टैप करके उसी स्टाइल में जवाब भी दे सकता है। इससे बातचीत एक नई तरह की चेन में बदल जाती है, जहां दोनों यूजर्स एक जैसे वॉयस इफेक्ट्स के साथ चैट जारी रख सकते हैं।
अन्य
वॉयस मैसेजिंग को बढ़ावा देने पर फोकस
इंस्टाग्राम का कहना है कि यह फीचर वॉयस मैसेजिंग को और लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मेटा के स्वामित्व वाली प्लेटफॉर्म लगातार ऐसे टूल्स जोड़ रही है, जिससे यूजर्स को बातचीत के नए तरीके मिलें। AI वॉयस इफेक्ट्स के जरिए अब यूजर्स अपनी बात को और बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। इससे प्लेटफार्म पर प्राइवेट बातचीत का अनुभव और ज्यादा इंटरैक्टिव और दिलचस्प हो जाएगा।