Loading...
इंस्टाग्राम-फेसबुक डाउन: यूजर्स को फीड, लॉग-इन और मैसेजिंग में हुई परेशानी
कई देशों में इंस्टाग्राम-फेसबुक की सेवाएं बाधित हुई हैं

इंस्टाग्राम-फेसबुक डाउन: यूजर्स को फीड, लॉग-इन और मैसेजिंग में हुई परेशानी

Jul 19, 2026
04:40 pm

क्या है खबर?

आउटेज के कारण रविवार को मेटा के ऐप्स की सेवाओं में व्यवधान आ गया। भारत, अमेरिका और दूसरे बाजारों में इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स ने फीड लोड करने, ऐप्स इस्तेमाल करने और मैसेज भेजने में दिक्कतों की शिकायत की है। कई देशों में हजारों यूजर्स ने मेटा के इन प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल करने में परेशानी की बात कही। भारत और अमेरिका में आउटेज-ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर को मिली रिपोर्ट्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

परेशानी 

भारत में यूजर्स को हुईं ये दिक्कतें

भारत में दोपहर करीब 2:20 बजे इंस्टाग्राम के काम न करने की 1,900 से ज्यादा रिपोर्ट्स आईं।

यूजर्स ने बताया कि उन्हें फीड रिफ्रेश करने, ऐप के कुछ हिस्सों को खोलने और डायरेक्ट मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही थी।

कुछ के खास फीचर्स काम नहीं कर रहे थे, जबकि कुछ ऐप लोड नहीं कर पा रहे थे। फेसबुक के बारे 600 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं।

इनमें प्लेटफॉर्म खोलने, फीड लोड करने और फीचर इस्तेमाल की दिक्कतें शामिल थीं।

शिकायत 

अमेरिका में कितनी मिलीं शिकायत?

अमेरिका में भी सुबह तक इंस्टाग्राम पर समस्याओं की संख्या 2,829 हो गई। वहां ज्यादातर शिकायतें मोबाइल ऐप से जुड़ी थीं, वहीं फेसबुक से जुड़ी 4,808 रिपोर्ट मिलीं।

प्रभावित यूजर्स में से लगभग 63 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें फेसबुक वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही थी।

सिंगापुर में भी यूजर्स ने रुक-रुक कर एक्सेस मिलने की बात कही, जिससे पता चलता है कि यह समस्या किसी एक लोकल नेटवर्क तक सीमित न रहकर कई इलाकों में फैली थी।

ADVERTISEMENT