Page Loader
मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर का मिशन हुआ खत्म, नासा ने किया आधिकारिक ऐलान
नासा के इनसाइट लैंडर का मिशन मंगल ग्रह पर खत्म हुआ। (तस्वीर: नासा)

मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर का मिशन हुआ खत्म, नासा ने किया आधिकारिक ऐलान

Dec 23, 2022
12:58 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने इनसाइट मिशन को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। नासा ने इनसाइट लैंडर को मंगल ग्रह पर नवंबर 2018 में उतारा था, अपने चार साल के जीवनकाल में इनसाइट लैंडर ने कई अद्वितीय काम किये हैं। इनसाइट लैंडर ने हाल ही में एक मार्मिक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था, "मेरी शक्ति वास्तव में कम है, इसलिए यह तस्वीर छवि हो सकती है जो मैं भेज सकता हूं।"

जानकारी

नासा के इनसाइट लैंडर की खोज

इनसाइट लैंडर को नासा ने मंगल ग्रह पर सिस्मिक इन्वेस्टिगेशन, जियोडेसी और हीट ट्रांसपोर्ट का उपयोग करके गहरे हिस्से का अध्ययन करने के लिए भेजा था। इनसाइट लैंडर ने अपने जीवनकाल के दौरान मंगल की पपड़ी और कोर का अध्ययन किया। इसके अलावा, अपने अत्यधिक संवेदनशील सीस्मोमीटर के कारण इनसाइट ने यात्रा के दौरान मंगल पर 1319 भूकंपों का पता लगाया है। बता दें, लैंडर के जवाब देने की स्थिति में नासा अभी भी लैंडर के सिग्नल को पकड़ेगा।