सरकार ने AI और मशीन लर्निंग के नए वेंडर पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू की
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) अपने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग के नए वेंडर आमंत्रित कर रहा है।
मंत्रालय का इरादा पुराने सहयोगियों को हटाए बिना इस क्षेत्र में और अधिक प्रतिभाओं को जोड़ना है। जो लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 7 सितंबर तक अपने प्रस्ताव तय कीमत सूची के हिसाब से जमा करने होंगे।
एजेंसियों का तकनीकी मूल्यांकन 8 सितंबर से
8 सितंबर से इन एजेंसियों का तकनीकी मूल्यांकन शुरू होगा। इसमें सफल होने के लिए उन्हें 100 में से कम से कम 75 अंक लाने होंगे। जो एजेंसियां चुनी जाएंगी उन्हें 21 अप्रैल, 2028 तक काम करने का अवसर मिलेगा।
वे सरकारी विभागों को AI आर्किटेक्ट, डाटा साइंटिस्ट और इंजीनियर उपलब्ध करवाएंगे। ये चयनित वेंडर केवल मानव संसाधन ही नहीं देंगे, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए समाधान भी मुहैया कराएंगे, जिससे सरकारी विभागों के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ उठाना और भी आसान हो जाएगा।