LOADING...
कैसे इंडियन ऑयल वन ऐप पहले पायदान पर पहुंची? ChatGPT को पीछे छोड़ा
इंडियन ऑयल वन ऐप को पिछले दिनों में ज्यादा डाउनलोड मिले हैं

कैसे इंडियन ऑयल वन ऐप पहले पायदान पर पहुंची? ChatGPT को पीछे छोड़ा

Mar 15, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हुए व्यवधान से इंडियन ऑयल वन ऐप ने ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए गूगल प्ले स्टोर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। प्ले स्टोर के आंकड़ों के अनुसार, 4.4 रेटिंग के साथ यह LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी ट्रैकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप बन गया है। यह दर्शाता है कि सेवाओं में बाधा आने पर व्यावहारिक ऐप अचानक कितने आवश्यक हो सकते हैं।

सुविधाएं 

ऐप पर मिलती हैं ये सुविधाएं 

इंडियन ऑयल वन ऐप यूजर्स को अपने LPG अकाउंट्स को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने की सुविधा देती है, जिससे वितरकों के पास जाने या फोन पर बुकिंग करने की आवश्यकता कम हो जाती है। आपूर्ति में कमी के समय ऐसे प्लेटफॉर्म पर गतिविधि बढ़ जाती है, क्योंकि यूजर बुकिंग की स्थिति और डिलीवरी की समय-सीमा पर नजर रखते हैं। ऐप में सिलेंडर बुकिंग, बुकिंग हिस्ट्री ट्रैकिंग, वितरक खोजने और सर्विस अनुरोध प्रबंधन की सुविधा शामिल हैं।

शीर्ष-10 

शीर्ष-10 में शामिल हैं ये ऐप्स 

प्ले स्टोर चार्ट में ChatGP 4.6 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। शीर्ष 2 ऐप्स के बाद इस सूची में कई मनोरंजन और कमर्शियल ऐप शामिल हैं। इनमें स्टोरी टीवी तीसरे स्थान पर, फ्रीरील्स चौथे स्थान पर और मीशो 5वें स्थान पर है। फ्लिपकार्ट, जियोहॉटस्टार, फोनपे और इंस्टाग्राम भी शीर्ष-10 की सूची में शामिल हैं। यह रैंकिंग दर्शाती है कि सेवा बाधित होने पर उपयोगिता-केंद्रित ऐप अस्थायी रूप से ऐप चार्ट पर हावी हो सकते हैं।

Advertisement