ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) गेम 19 नवंबर को जब लॉन्च हुआ तो इसका डाउनलोड साइज 200GB से भी ज्यादा था। दुनियाभर के इंटरनेट प्रदाताओं के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन भारतीय इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) पहले से ही तैयार थे।
उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के दौरान अचानक बढ़ जाने वाले डाटा ट्रैफिक को संभालने से जो सबक सीखे थे, वे यहां काम आए।
इसी अनुभव की वजह से जब सब लोग गेम डाउनलोड लगे तो भारतीय ISP इस चुनौती के लिए बेहतर तरीके से तैयार थे।
डाउनलोड में 95वें स्थान पर भारत
गेम के लॉन्च से पहले तैयारी के तौर पर एक्साइटेल ब्रॉडबैंड जैसे ISP ने अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए 50 करोड़ रुपये लगाए थे। गेमिंग कंपनियों ने भी कंटेंट डिलीवरी पार्टनर्स के साथ मिलकर गेम फाइल्स को स्थानीय सर्वर पर स्टोर किया था।
इतनी सारी कोशिशों के बावजूद GTA डाउनलोड होने में लगने वाले अनुमानित समय के मामले में भारत 146 देशों में से 95वें नंबर पर रहा।
अब ISP को उम्मीद है कि वे प्रति यूजर मासिक आय को बढ़ा पाएंगे, ताकि गेमिंग के लगातार बढ़ते बाजार के साथ-साथ इंटरनेट की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकें।