NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला AI विश्वविद्यालय, टास्क फोर्स का हुआ गठन 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला AI विश्वविद्यालय, टास्क फोर्स का हुआ गठन 
    महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला AI विश्वविद्यालय

    महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला AI विश्वविद्यालय, टास्क फोर्स का हुआ गठन 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 02, 2025
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग हर क्षेत्र में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

    इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए महाराष्ट्र देश का पहला AI विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रहा है। इस बात की जानकारी आज (2 फरवरी) राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने दी है।

    इस परियोजना की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए सरकार ने एक टास्क फोर्स बनाई है। यह विश्वविद्यालय AI अनुसंधान, शिक्षा और विकास पर ध्यान देगा।

    उद्देश्य

    AI विश्वविद्यालय का उद्देश्य और कार्य 

    यह विश्वविद्यालय AI अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ-साथ कौशल विकास, तकनीकी नवाचार और नीति-निर्माण पर भी ध्यान देगा।

    इसका एक बड़ा उद्देश्य महाराष्ट्र को AI शिक्षा और अनुसंधान में अग्रणी बनाना है। विश्वविद्यालय सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा।

    AI विश्वविद्यालय के जरिए छात्रों और पेशेवरों को आधुनिक AI तकनीक की शिक्षा दी जाएगी, जिससे महाराष्ट्र को AI के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिलेगी।

    रोडमैप

    सरकार ने तैयार किया AI विश्वविद्यालय का रोडमैप

    इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की टास्क फोर्स पहले ही 2 बैठकें कर चुकी है। अब विश्वविद्यालय के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

    मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि यह पहल भाजपा के चुनाव घोषणापत्र के अनुरूप है, जिसमें प्रौद्योगिकी को विकास के लिए अहम बताया गया था।

    सरकार का यह फैसला महाराष्ट्र को तकनीकी नवाचार और AI के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स से कौन ही बातें पूछनी और बतानी नहीं चाहिए? ChatGPT
    ग्रोक AI चैटबॉट का वेब पर भी कर सकते हैं उपयोग, यहां जानिए कैसे एलन मस्क
    सैम ऑल्टमैन ने इस महीने AGI लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, जानिए क्या कहा  OpenAI
    डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन के AI दिशा-निर्देशों पर लगाई रोक, जानिए क्या था इसमें शामिल  डोनाल्ड ट्रंप

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए सक्रिय हुआ RSS, भाजपा की जीत के लिए बना रहा रणनीति  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    महाराष्ट्र में नष्ट किए जाएंगे 15 साल पुराने 13,000 सरकारी वाहन और बसें, मुख्यमंत्री का आदेश  देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: जलगांव में 2 समूहों के बीच झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू लगाया गया सांप्रदायिक हिंसा
    शरद और अजित पवार क्या आएंगे साथ? इन वजहों से लग रही एक होने की अटकलें  अजित पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025