भारत ने तैयार किया 5.56 किलोमीटर लंबा पहला फ्री-स्पेस क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक
भारत ने 5.56 किलोमीटर लंबा अपना पहला फ्री-स्पेस क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन (QKD) लिंक तैयार कर लिया है। सुरक्षित कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस सफल परीक्षण को सितंबर के आखिर में किया गया था। इस प्रोजेक्ट में QNu लैब्स, भास्करचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर ने मिलकर काम किया।
ट्रायल में बहुत कम गलतियां आई सामने
इस ट्रायल से यह साबित हुआ है कि भारत क्वांटम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बहुत सुरक्षित मैसेज भेज सकता है। इस दौरान गलतियां कम से कम हुईं और एन्क्रिप्शन की भी अच्छी स्पीड से तैयार हुईं।
टीम ने BISAG-N के 'वैदिक कवच' प्लेटफॉर्म पर हार्डवेयर-आधारित QKD को पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी के साथ मिलाकर दिखाया कि हमारी डिजिटल सुरक्षा भविष्य के लिए कितनी मजबूत हो सकती है।
इसके जरिए आगे चलकर लंबी दूरी की और सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी कहीं ज्यादा सुरक्षित बन पाएंगी।