LOADING...
इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026: सर्वम ने लॉन्च किए 2 मॉडल, जानिए क्या है इनकी खासियत
इंडिया AI इंपैक्ट समिट में सर्वम ने 2 मॉडल लॉन्च किए हैं

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026: सर्वम ने लॉन्च किए 2 मॉडल, जानिए क्या है इनकी खासियत

Feb 18, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरु के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप सर्वम AI ने बुधवार को 2 बड़े भाषा मॉडल मॉडल लॉन्च किए हैं। इंडिया AI इंपैक्ट समिट में सर्वम-30B और सर्वम-105B मॉडल की घोषणा की है। ये मॉडल तर्क, बहुभाषी संचार, कोडिंग, अनुसंधान और उद्यम एप्लिकेशंस के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह ChatGPT और अन्य अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स जैसी स्थापित सिस्टम्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम घरेलू AI इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के इच्छुक भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वम-30B

बेहतर पहुंच प्रदान करता है सर्वम-30B

सर्वम-30B दोनों में से छोटा मॉडल है, जिसमें 30 अरब पैरामीटर और 32,000 टोकन की संदर्भ विंडो है। इसे 16,000 अरब टोकन पर प्रशिक्षित किया है। यह व्यापक पहुंच के लिए बनाया गया है। एक लाइव प्रदर्शन में सर्वम ने 'विक्रम' नामक एक बहुभाषी चैटबॉट का प्रदर्शन किया, जो फीचर फोन पर भी हिंदी, पंजाबी, मराठी और अन्य भारतीय भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम है। यह बताता है कि AI स्मार्टफोन से परे भी यूजर्स तक पहुंच सकता है।

सर्वम-105B

उद्योगों के लिए उपयोगी है यह मॉडल

सर्वम-105B मॉडल में 105 अरब पैरामीटर और 1,28,000 टोकन का कॉन्टेक्स्ट विंडो है। इसको अधिक जटिल तर्क और बड़े पैमाने पर विश्लेषणात्मक कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। समिट के दौरान मॉडल ने एक कंपनी की बैलेंस शीट का रियल टाइम में विश्लेषण किया और विस्तृत वित्तीय और प्रासंगिक प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। इसकी क्षमता इसे विश्लेषण, अनुसंधान, कोडिंग सहायता और लंबे दस्तावेजों के सारांश जैसे उद्यम उपयोग के मामलों के लिए उपयुक्त बनाती है।

Advertisement