AI की प्रगति धीमी करने पर गूगल, OpenAI, एंथ्रोपिक और स्पेस-XAI के खिलाफ मुकदमा
गूगल, OpenAI, एंथ्रोपिक और स्पेस-XAI जैसी बड़ी कंपनियों पर कैलिफोर्निया में एक मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की प्रगति को धीमा करने की कोशिश की है। यह मुकदमा 18 सितंबर को दायर किया गया है।
इसमें कहा गया है कि इन कंपनियों ने चुपके से कुछ समझौते किए, जो एंटीट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे समझौतों से AI की तेजी से बदलती दुनिया में प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंच सकता है।
समझौते को AI सुरक्षा का नाम दिया
मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि इन तकनीकी कंपनियों ने अपने समझौतों को 'AI सुरक्षा में बड़ी सफलता' का नाम देकर AI के नए नियमों से बचने की कोशिश की।
वकील निक रोवली का कहना है कि इस मुकदमे का मकसद कंपनियों को ऐसे गोपनीय सौदे करने से रोकना है, जिनसे वे लोगों के प्रति अपनी जवाबदेही से बच निकलें।
अगर, यह मुकदमा कामयाब होता है तो भविष्य में AI से जुड़े उत्पादों पर बड़ी टेक कंपनियां कैसे काम करेंगी, इसके लिए और भी कड़े नियम बन सकते हैं।