एमजेन की नई दवा के संयोजन से कैंसर के मरीजों की बढ़ी उम्र
टेक्नोलॉजी
एमजेन की इम्यूनोथेरेपी इमडेल्ट्रा को एस्ट्राजेनेका इम्फिंजी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने पर एडवांस्ड स्मॉल सेल लंग कैंसर (SCLC) से जूझ रहे मरीजों में मौत का खतरा 58 फीसदी तक कम हो गया है।
इस कॉम्बिनेशन थेरेपी लेने वाले मरीजों की औसत जीवित रहने की उम्र 21.1 महीने हो गई, जबकि अकेले एस्ट्राजेनेका की दवा लेने वाले मरीजों के लिए यह 12.7 महीने थी।
80 फीसदी मरीज एक साल तक जीवित रहे
नए ट्रायल के नतीजों से पता चला है कि कॉम्बिनेशन थेरेपी लेने वाले लगभग 10 में से 8 मरीज एक साल बाद भी जीवित थे, जबकि अकेले इम्फिंजी लेने वाले आधे से कुछ ज्यादा मरीज ही जीवित थे।
एमजेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पॉल बर्टन ने कहा है कि यह कठिन कैंसर के इलाज के तरीके को बदल सकता है और बेहतर नतीजों के लिए एक नई उम्मीद जगा सकता है।