इंडिया मोबाइल कांग्रेस ने शुरू की 'विकसित टेक 47' पहल
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के मंच से 'विकसित टेक 47' पहल की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य मकसद है स्वदेशी तकनीकी कंपनियों को बढ़ावा देना और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करना।
दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में नए स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के बड़े नाम और रिसर्च पार्टनर के तौर पर टेकआर्क हिस्सा ले रहे हैं।
1.5 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद
'विकसित टेक 47' में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही भारतीय कंपनियों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा, एक खास रिपोर्ट भी तैयार हो रही है। यह रिपोर्ट 200 से ज्यादा भारतीय तकनीकी कंपनियों का अध्ययन करेगी और बताएगी कि वैश्विक प्रौद्योगिकी चेन में भारत की क्या भूमिका है? आयोजकों को इस साल 1.5 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है और यहां 1,500 से ज्यादा तकनीकी यूज केस दिखाए जाएंगे।