IITM प्रवर्तक ने शुरू किया 5 महीने का नया एजेंटिक AI कोर्स
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IITM) प्रवर्तक एक नया 5 महीने का कोर्स लेकर आ रहा है, जिसका फोकस एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होगा।
यह ऐसा AI है, जो केवल पूछे गए सवालों के जवाब ही नहीं देता, बल्कि अपनी योजना खुद बनाता है, बदलती परिस्थितियों के हिसाब से ढलता है और अपने आप काम भी करता है।
यह कार्यक्रम आपको इस नई जनरेशन की टेक्नोलॉजी से सीधे जुड़ने का मौका देगा क्योंकि आजकल कंपनियां इसे तेजी से अपना रही हैं।
AI टूल्स का मिलेगा प्रशिक्षण
इस कोर्स में आपको लाइव ऑनलाइन क्लास मिलेंगी। साथ ही, IITM प्रवर्तक के शिक्षकों से मास्टरक्लास, लैंगचैन और हगिंग फेस एजेंट्स जैसे टूल्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के आखिर में आपको अपना खुद का एक काम करने वाला AI एजेंट बनाना होगा, जो आपका कैपस्टोन प्रोजेक्ट भी होगा।
कोर्स पूरा करने पर आपको IITM प्रवर्तक का सर्टिफिकेट मिलेगा और इसके अलावा आपको 3 IBM सर्टिफिकेशन भी मिलेंगे।
यह सर्टिफिकेट और IBM सर्टिफिकेशन आपके बायोडाटा को काफी मजबूत बनाएंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो टेक, लॉजिस्टिक्स या फाइनेंस सेक्टर में मौके तलाश रहे हैं। शुरुआती रजिस्ट्रेशन कराने वालों को कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे।