IIT रुड़की शुरू करेगा AI आधारित ऑनलाइन शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक 6 सप्ताह का ऑनलाइन शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है।
यह प्रोग्राम 14 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए आवेदन eict.iitr.ac.in वेबसाइट पर 30 नवंबर तक जमा किए जा सकते हैं।
इसकी फीस 8,000 रुपये तय की गई है। BCA, BSc, MTech, MCA, ME, BE और BTech के छात्र इस प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कोडिंग का कोई पिछला अनुभव होना जरूरी नहीं है।
2 बैच में चलेगा कोर्स
इस प्रोग्राम में आपको जेनरेटिव AI, मशीन लर्निंग, AI आधारित वेब डेवलपमेंट, डाटा साइंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के साथ-साथ एज AI जैसे विषयों को गहराई से जानने का मौका मिलेगा।
यह कोर्स 2 बैच में चलेगा, जिसमें पहला 14 दिसंबर से और दूसरा 4 जनवरी, 2027 से शुरू होगा। कोर्स पूरा करने के बाद आपको EICT एकेडमी का सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर, आप AI की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं तो यह सर्टिफिकेट आपके रिज्यूमे को और बेहतर बनाएगा।