IIT हैदराबाद ने AI सीखने वालों के लिए शुरू किया सर्टिफिकेशन प्रोग्राम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने एक नया 4 सप्ताह का एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया है।
यह प्रोग्राम 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। यह कोर्स उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो AI के क्षेत्र में अपने व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं। इसमें ऑनलाइन और आमने-सामने की कक्षाएं होंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें।
कोर्स में शामिल हैं 4 मॉड्यूल
इस प्रोग्राम में 4 मुख्य मॉड्यूल- विश्वसनीय AI एजेंट तैयार करना, नॉलेज और मेमोरी सिस्टम, ग्राफ-आधारित मल्टी-एजेंट सेटअप और अपने AI प्रोजेक्ट को शुरू करना और उनका मूल्यांकन करना शामिल है। इसे IIT हैदराबाद के विशेषज्ञ और उद्योग पेशेवर पढ़ाएंगे।
शुरुआती 20 सीटों के लिए अर्ली-बर्ड रजिस्ट्रेशन फीस 45,000 रुपये रखी गई है, जिसके बाद यह 50,000 हो जाएगी। सर्टिफिकेशन पाने के लिए आपको सभी मॉड्यूल सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे, सोर्स कोड और मूल्यांकन से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे, साथ ही एक पूरी तरह से काम करने वाला प्रोडक्शन-स्टाइल AI एजेंट ऐप भी दिखाना होगा। यह उन लोगों के लिए एकदम सही मौका है, जो ऐसा व्यावहारिक अनुभव चाहते हैं, जिससे वे भीड़ से अलग दिखें।