IIT दिल्ली ने AI हेल्थकेयर कोर्स के लिए मांगे आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन हेल्थकेयर के अपने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं।
अगर, आप स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवर हैं, कोई टेक्नोलॉजी लीडर हैं या फिर ऐसे इनोवेटर हैं, जो मेडिकल AI के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके पास 10 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका है। यह कोर्स 12 दिसंबर से शुरू होकर 30 मई, 2027 तक चलेगा।
वीकेंड पर लगेंगी क्लासें
इस प्रोग्राम में आपको AI और मशीन लर्निंग की बुनियादी बातें प्रैक्टिकल तरीके से सिखाई जाएंगी। साथ ही, आप यह भी जानेंगे कि इन तकनीकों का असली क्लिनिकल माहौल में जिम्मेदारी और नैतिक तरीकों से कैसे इस्तेमाल किया जाए?
क्लासें शनिवार शाम और रविवार सुबह देर से होंगी, ताकि आप अपने बाकी कामों के साथ इसे आसानी से मैनेज कर सकें।
अगर, आप इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो पूरी जानकारी और आवेदन लिंक के लिए IIT दिल्ली के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज देख सकते हैं।