IIT बॉम्बे की अंडरवाटर रोबोटिक्स टीम ने रोबोसब प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे की ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (AUV) टीम ने कैलिफोर्निया में आयोजित रोबोसब 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
11 से 16 जुलाई तक चले इस इवेंट में उन्होंने ओवरऑल वाइल्डकार्ड चैलेंज और ओवरऑल वेबसाइट इवैल्यूएशन दोनों में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान टीम ने अमेरिका और सिंगापुर जैसे 9 देशों की कुल 58 टीमों को पछाड़कर यह जीत दर्ज की।
टीम ने हासिल की और भी कई उपलब्धियां
टीम ने यहीं अपनी जीत का सिलसिला नहीं रोका। उन्होंने मैथवर्क्स सिमुलेशन चैलेंज में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं डिजाइन डॉक्यूमेंटेशन में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया और ग्लोबल ऑटोनॉमी में 5वें पायदान पर रहे।
टीम के मुख्य रोबोट मत्स्य 7 ने एक नए मिनी वर्जन के साथ मिलकर पानी के नीचे के जटिल कामों को और भी तेजी और सटीकता से अंजाम दिया।
इस जीत से उनकी रचनात्मकता, टीम वर्क और दमदार रोबोटिक्स कौशल साफ दिखाई देता है।