IISc ने CO2 को ईंधन में बदलने का नया तरीका खोजा
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कंप्यूटेशनल फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिससे यह समझा जा सकता है कि कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को कैसे उपयोगी ईंधन और रसायनों में बदला जा सकता है?
उन्होंने 9,389 बुनियादी रासायनिक प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया। इससे उन्होंने यह तरीका खोज निकाला कि हाइड्रोजन और एक कॉपर कैटालिस्ट की मदद से CO2 को मेथनॉल और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) जैसे पदार्थों में कैसे बदला जा सकता है। इस तरह बेकार CO2 को हमारे काम में लाया जा सकेगा।
40 गुना ज्यादा सटीक है नया तरीका
यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले 40 गुना ज्यादा सटीक है। इस सटीकता के पीछे मशीन लर्निंग और स्मार्ट केमिस्ट्री का कमाल है। टीम को हाइड्रोजन ट्रांसफर का एक नया और चौंकाने वाला तरीका भी मिला है।
यह तरीका भविष्य में और अच्छे कैटालिस्ट बनाने में बहुत काम आ सकता है। इस बड़ी खोज से CO2 को रीसायकल करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ज्यादा साफ-सुथरे रास्ते खुल सकते हैं।