IIM कोझिकोड ने लॉन्च किया खास AI प्रोडक्ट इनोवेशन प्रोग्राम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने उन कामकाजी पेशेवरों के लिए एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-आधारित प्रोडक्ट मैनेजमेंट में अपने कौशल को और बेहतर बनाना चाहते हैं। 'एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन प्रोडक्ट इनोवेशन विद AI एंड एजेंटिक AI' नाम का यह कोर्स 20 सप्ताह का है। इसमें बाजार को समझना, ग्राहकों की जरूरतें जानना, प्रोटोटाइप बनाना, प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारना और यूजर फीडबैक से उनमें सुधार करना जैसे सभी अहम पहलू सिखाए जाएंगे।
AI से उत्पादों को डिजाइन करने का मिलेगा प्रशिक्षण
इस कोर्स में आपको IIM के प्रोफेसर्स और उद्योग विशेषज्ञों के साथ लाइव मास्टरक्लासेस मिलेंगी। इनमें सिखाया जाएगा कि AI के साथ उत्पादों कैसे डिजाइन करें और AI सिस्टम्स के साथ इंसानों का तालमेल कैसे बिठाएं। इस पर खास ध्यान दिया जाएगा।
आपको कई छोटे-छोटे उत्पादों और एक बड़ा कैपस्टोन प्रोजेक्ट करने का मौका भी मिलेगा। इसमें आप ChatGPT, फिगमा, उइजार्ड, n8n और मिक्सपैनल जैसे कई जरूरी टूल्स का इस्तेमाल करना सीखेंगे। प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को IIM कोझिकोड का आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
आज की दुनिया में ज्यादातर कंपनियां बेहतर इनोवेशन के लिए AI का इस्तेमाल कर रही हैं और इसी बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए यह प्रोग्राम तैयार किया गया है।