चीन में रोबोट मांग रहा बिजली का बिल जमा कराने के लिए मदद, वीडियो वायरल
चीन के सिचुआन प्रांत से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट यूनिट्री G1 फुटपाथ पर घुटने टेके हुए देखा गया है।
उसके हाथ जुड़े हुए है, जिससे लग रहा था कि वह मदद की गुहार लगा रहा हो। उसके सामने एक दानपात्र और डिजिटल पेमेंट के लिए QR कोड रखा हुआ है।
एक LED बोर्ड और लाउडस्पीकर के जरिए वह बार-बार बोल रहा था, "रीचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं, कृपया बिजली के बिल में मदद करें।"
यह पूरा नजारा इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
कई शहरों में दिखने लगे 'रोबोट भिखारी'
यह कोई अकेली घटना नहीं है। बीजिंग, चेंगदू और फुजोऊ जैसे शहरों में भी ऐसे 'रोबोट भिखारी' देखे गए हैं। ये रोबोट आमतौर पर अपने पास एक संदेश फ्लैश करते हैं, जैसे "मेरे पास फोन चार्ज करने के लिए पैसे नहीं हैं।" साथ में दान के लिए QR कोड भी होता है।
एक दिलचस्प बात यह भी है कि यही यूनिट्री G1 मॉडल पहले इक्वाडोर के चिमबोराजो ज्वालामुखी पर चढ़ने के लिए सुर्खियों में आया था।
इससे साफ होता है कि यह सिर्फ मदद मांगने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह रोबोट कई कमाल के काम भी कर सकता है।