मानवरहित रोबोट क्वेस्टर ने 8 नवंबर को अल्टिमा कैंप के पास अंटार्कटिक आइस अल्ट्रा में हिस्सा लिया, लेकिन केवल 3 किलोमीटर दौड़ने के बाद ही उसे प्रतियोगिता छोड़नी पड़ी।
माइनस 24 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड में 25 इंसानों के साथ दौड़ते हुए क्वेस्टर की यह यात्रा खास तौर पर यह देखने के लिए थी कि रोबोट इतनी मुश्किल और बेहद खराब स्थितियों का कैसे सामना करते हैं?
लिथियम-आयन बैटरी साथ नहीं दे पाई
सामने आया कि कड़ाके की ठंड रोबोट के लिए सबसे बड़ी दुश्मन होती है। एक खास थर्मल जैकेट पहनने के बावजूद क्वेस्टर की लिथियम-आयन बैटरी इतनी कम तापमान में ठीक से काम नहीं कर पाई।
क्वेस्टर का इतनी जल्दी दौड़ से बाहर हो जाना यह बताता है कि अगर, हम चाहते हैं कि रोबोट मुश्किल जगहों पर भी चल सकें तो बैटरी और थर्मल टेक को और बेहतर बनाना होगा।