LOADING...
गूगल फोटो में फोटो अनब्लर फीचर का कैसे करें उपयोग?
यह फीचर धुंधली तस्वीरों को पहले से ज्यादा साफ और बेहतर बनाने में मदद करता है

गूगल फोटो में फोटो अनब्लर फीचर का कैसे करें उपयोग?

Jul 08, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

धुंधली तस्वीरें स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की सबसे आम समस्याओं में से एक हैं। कई बार हाथ हिलने, फोकस बिगड़ने या कम रोशनी की वजह से अच्छी तस्वीर भी खराब हो जाती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए गूगल ने गूगल फोटो में फोटो अनब्लर नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर दिया है। यह फीचर धुंधली तस्वीरों को पहले से ज्यादा साफ और बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे पुरानी यादें भी नई जैसी दिख सकती हैं।

#1

ऐसे करें फोटो अनब्लर का इस्तेमाल

गूगल फोटो में फोटो अनब्लर फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल फोटो ऐप खोलें और वह तस्वीर चुनें, जिसे साफ करना चाहते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए एडिट विकल्प पर टैप करें। अब एडिटिंग टूल्स में फोटो अनब्लर का विकल्प चुनें। इसके बाद AI अपने आप तस्वीर का विश्लेषण करेगा और धुंधले हिस्सों को पहले से ज्यादा साफ और स्पष्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

#2

तस्वीर को अपनी जरूरत के अनुसार करें बेहतर

फोटो अनब्लर लागू होने के बाद स्क्रीन पर मिलने वाले स्ट्रेंथ स्लाइडर की मदद से आप प्रभाव को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। जब परिणाम पसंद आ जाए तो सेव कॉपी विकल्प चुनें। इससे एडिट तस्वीर नई कॉपी के रूप में सेव होगी और आपकी मूल तस्वीर पहले की तरह सुरक्षित रहेगी। इस तरह बिना किसी अतिरिक्त ऐप के तस्वीरों को बेहतर बनाया जा सकता है।

Advertisement

#3

इन डिवाइस में मिलेगा फीचर का लाभ

इस फीचर का इस्तेमाल कुछ जरूरी शर्तों के साथ किया जा सकता है। एंड्रॉयड डिवाइस में कम से कम 3GB रैम और एंड्रॉयड 8.0 या उससे नया वर्जन होना चाहिए। आईफोन में iOS 15 या उससे ऊपर का वर्जन जरूरी है। वहीं क्रोमबुक प्लस में क्रोमOS 118 या नया वर्जन होना चाहिए। गूगल का कहना है कि यह फीचर मशीन लर्निंग की मदद से तस्वीरों की गुणवत्ता बेहतर बनाता है।

Advertisement