LOADING...
गूगल जेमिनी AI में वीडियो बनाने के लिए कैसे करें टेम्पलेट का उपयोग?
गूगल जेमिनी AI में टेम्पलेट का उपयोग कर सकते हैं

गूगल जेमिनी AI में वीडियो बनाने के लिए कैसे करें टेम्पलेट का उपयोग?

Feb 25, 2026
09:01 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल जेमिनी में वीडियो टेम्पलेट जोड़ना शुरू किया है, जिसकी मदद से आसानी से वीडियो बना सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स बिना शुरुआत से काम किए तैयार स्टाइल में AI वीडियो क्लिप बना सकेंगे। हाल ही में म्यूजिक जेनरेशन फीचर जोड़ने के बाद अब गूगल जेमिनी को एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर रही है।

उपयोग

कैसे करें वीडियो टेम्पलेट का उपयोग

जेमिनी ऐप में यूजर्स टूल्स मेनू खोलकर "क्रिएट वीडियो" विकल्प चुन सकते हैं और नई वीडियो प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर अलग-अलग टेम्पलेट का ग्रिड दिखाई देता है, जिसमें विजुअल प्रीव्यू भी साफ तौर पर दिखते हैं। यूजर अपनी पसंद का स्टाइल चुनकर प्रॉम्प्ट बॉक्स में डिस्क्रिप्शन जोड़ सकते हैं। चाहें तो अपनी तस्वीर अपलोड करके उसे भी वीडियो में शामिल कर सकते हैं, जिससे वीडियो को और अधिक व्यक्तिगत और आकर्षक बनाया जा सके।

उपलब्धता

विओ 3.1 मॉडल और सब्सक्रिप्शन लिमिट

जेमिनी में वीडियो जेनरेशन गूगल के नए विओ 3.1 AI मॉडल से होती है, जो बेहतर क्वालिटी प्रदान करता है। वीडियो बनाने की सीमा यूजर के सब्सक्रिप्शन प्लान और चुने गए पैकेज पर निर्भर करती है। गूगल AI प्लस प्लान वाले रोज दो वीडियो बना सकते हैं, प्रो प्लान में तीन और अल्ट्रा प्लान में पांच वीडियो की अनुमति दी गई है। हाल ही में 9:16 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट भी जोड़ा गया है, जो रील्स के लिए सही है।

Advertisement

कदम

क्रिएटिव स्टूडियो की ओर कदम

यह फीचर gemini.google.com और मोबाइल ऐप पर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। गूगल का उद्देश्य जेमिनी को सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि टेक्स्ट, म्यूजिक और वीडियो बनाने वाला एक आधुनिक क्रिएटिव स्टूडियो बनाना है। तैयार टेम्पलेट के कारण वीडियो बनाना कम तकनीकी, कम जटिल और ज्यादा आसान हो गया है। इससे यूजर्स को कम समय में आकर्षक, स्टाइलिश और प्रोफेशनल कंटेंट तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Advertisement