NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / कीबोर्ड के बिना भी कंप्यूटर से कर सकते हैं टाइपिंग, ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का ऐसे करें यूज
    अगली खबर
    कीबोर्ड के बिना भी कंप्यूटर से कर सकते हैं टाइपिंग, ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का ऐसे करें यूज

    कीबोर्ड के बिना भी कंप्यूटर से कर सकते हैं टाइपिंग, ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का ऐसे करें यूज

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 04, 2020
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    कई बार काम करते-करते अचानक से लैपटॉप और कंप्यूटर का कीबोर्ड खराब हो जाता है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    टाइपिंग करने वाले लोगों का काम कीबोर्ड की एक बटन खराब होने से ही रुक जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंप्यूटर में पहले से ऑनस्क्रीन कीबोर्ड मौजूद होता है।

    इसे आप माउस से चला सकते हैं और इसके लिए कीबोर्ड की भी जरूरत नहीं पड़ती।

    आइए जानें, कैसे करें इसका यूज।

    ऑनस्क्रीन कीबोर्ड

    कैसे ऑन करें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड

    ऑनस्क्रीन कीबोर्ड को ऑन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्टार्ट बटन पर जाएं।

    इसके बाद वहां प्रोग्राम के लिए दिए जा रहे ऑप्शन पर टैप करें या ऑनस्क्रीन कीबोर्ड के लिए सर्च करें।

    अब आपके सामने कीबोर्ड खुल जाएगा। उसमें आप माउस की मदद से टैप कर टाइप कर सकते हैं।

    इसमें वह सभी बटन होंगी, जो कीबोर्ड में होती हैं और जिनका उपयोग टाइपिंग के लिए किया जाता है।

    लाभ

    माउस का क्लिक खराब होने के भी कर सकते हैं इसका यूज

    ऑनस्क्रीन कीबोर्ड आपकी एक अन्य समस्या का भी समाधान होता है। अगर आपके माउस का क्लिक खराब हो जाए तब भी आप इससे टाइपिंग कर सकते हैं।

    इसके लिए आपको जो अक्षर टाइप करना हो उस पर माउस का कर्सर ले जाएं और उस पर ही रखें। वह अक्षर अपने आप टाइप हो जाएगा।

    हालांकि, आपको इसके लिए उसकी सेटिंग में चेंज करना होगा। तभी इस फीचर का यूज किया जा सकता है।

    स्टेप्स

    ऐसे चेंज करें सेटिंग

    इसके लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में ऑप्शन पर टैप करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी। उसमें 'हॉवर ओवर कीज' पर जाएं।

    वहां आपको टाइमिंग सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिससे आप यह सेट कर पाएंगे कि कितनी देर कर्सर को अक्षर पर रखने पर वह अपने आप टाइप हो जाएगा।

    अपने अनुसार समय सेट करने के बाद ओके पर टैप करें। अब आप बिना माउस के क्लिक के भी कीबोर्ड का यूज कर पाएंगे।

    कीबोर्ड

    बोलकर ऐसे करें टाइप

    ऊपर बताए गए तरीकों के अलावा आप बोलकर भी टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए क्रोम एक्सटेंशन वॉइस नोट II- स्पीच टू टेक्स्ट की मदद लेनी होगी।

    क्रोम वेबस्टोर में जाकर इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करें। उसके बाद क्रोम ब्राउजर ओपन करें और सबसे ऊपर दिए जा रहे ऐप के ऑप्शन पर टैप करें।

    अब वॉयस नोट सामने आ जाएगा। इस पर टैप कर आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं और बोलकर कुछ भी टाइप कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लैपटॉप

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लैपटॉप

    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    अगर आपके लैपटॉप में है इंटरनेट एक्सप्लोरर तो तुरंत करें अनइंस्टॉल, हो सकता है यह खतरा माइक्रोसॉफ्ट
    एकदम नया जैसा पुराना सामान खरीदना चाहते हैं तो इन वेबसाइटों का करें इस्तेमाल फ्लिपकार्ट
    लेनोवो ने पेश किया दुनिया का पहला फोल्डेबल-स्क्रीन लैपटॉप, अगले साल होगा लॉन्च फोल्डेबल मोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025