Loading...
गूगल मैप की लोकेशन हिस्ट्री कैसे बंद और डिलीट करें?
गूगल मैप की लोकेशन हिस्ट्री बंद कर सकते हैं

गूगल मैप की लोकेशन हिस्ट्री कैसे बंद और डिलीट करें?

Sep 22, 2026
09:15 am

क्या है खबर?

गूगल मैप आपकी यात्रा और उन जगहों का रिकॉर्ड रख सकता है, जहां आप जाते हैं। यह जानकारी बाद में किसी पुराने रेस्टोरेंट, दुकान या दूसरी जगह को याद करने में काम आ सकती है, लेकिन कुछ लोगों को अपनी लोकेशन का लगातार रिकॉर्ड रखना पसंद नहीं होता। गूगल की टाइमलाइन सुविधा को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा, पुराना रिकॉर्ड हटाने या कुछ समय बाद अपने आप डिलीट करने का विकल्प भी मिलता है।

#1

फोन में टाइमलाइन सेटिंग खोलें

गूगल मैप में लोकेशन हिस्ट्री बंद करने के लिए ऐप खोलें और 'प्रोफाइल फोटो' पर टैप करें।

इसके बाद 'योर टाइमलाइन' विकल्प में जाकर ऊपर दाईं तरफ मौजूद 'तीन डॉट' पर टैप करें और 'लोकेशन और प्राइवेसी' सेटिंग्स खोलें। इसके बाद टाइमलाइन से जुड़ी सेटिंग दिखाई देगी।

ध्यान रखें कि ये सेटिंग डिवाइस के हिसाब से होती है। अगर आप दूसरे फोन या टैबलेट पर भी मैप इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी यही प्रक्रिया करनी पड़ सकती है।

#2

लोकेशन हिस्ट्री बंद या डिलीट करें

टाइमलाइन सेटिंग में जाने के बाद आपको लोकेशन हिस्ट्री बंद करने का विकल्प मिलेगा।

अगर आप आगे से लोकेशन का रिकॉर्ड नहीं रखना चाहते, लेकिन पहले से मौजूद जानकारी बचाए रखना चाहते हैं, तो बंद करने वाला विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, अगर पुराना रिकॉर्ड भी हटाना है, तो गतिविधि बंद करने और उसे हटाने वाला विकल्प चुना जा सकता है।

इस तरह आगे की लोकेशन जानकारी सेव होना बंद हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

#3

पुराना डाटा अपने आप हटाएं

अगर आप लोकेशन हिस्ट्री पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो पुराने रिकॉर्ड को अपने आप हटाने का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए टाइमलाइन की सेटिंग में ऑटो-डिलीट विकल्प खोलें। यहां तीन, 18 या 36 महीने से पुरानी लोकेशन जानकारी हटाने की अवधि चुनी जा सकती है।

इसके अलावा, टाइमलाइन में किसी खास दिन की जानकारी को अलग से हटाने या जरूरत पड़ने पर लोकेशन डाटा की पूरी अवधि मिटाने का विकल्प भी मिलता है।

ADVERTISEMENT