इंस्टाग्राम पर एक्टिव स्टेटस को कैसे करें बंद? यहां जानिए आसान तरीका
क्या है खबर?
इंस्टाग्राम का एक्टिव स्टेटस यूजर्स की रियल-टाइम एक्टिविटी और ऑनलाइन मौजूदगी दिखाता है। यह चालू रहता है तो आपके दोस्त हरे डॉट के जरिए देख सकते हैं कि आप इस समय ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे। कई लोग इसे उपयोगी मानते हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को मैसेज का तुरंत जवाब देने का अतिरिक्त दबाव महसूस होता है। अच्छी बात यह है कि इस फीचर को ऐप की सेटिंग में जाकर पूरी तरह बंद किया जा सकता है।
#1
एंड्रॉयड पर कैसे बंद करें?
एंड्रॉयड मोबाइल पर एक्टिव स्टेटस बंद करने के लिए पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पेज पर जाएं। ऊपर दाएं कोने में दिख रहे तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करें। इसके बाद 'सेटिंग्स एंड एक्टिविटी' सेक्शन में जाकर 'मैसेजेस एंड स्टोरी रिप्लाई' विकल्प चुनें। वहां 'शो एक्टिविटी स्टेटस' पर टैप करें और स्क्रीन पर दिख रहे टॉगल को बंद कर दें। इससे आपका ऑनलाइन स्टेटस तुरंत ही छिप जाएगा।
#2
आईफोन और आईपैड के लिए प्रक्रिया
आईफोन और आईपैड पर भी प्रक्रिया लगभग समान और आसान है। ऐप खोलकर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ऊपर दिए तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करें। 'सेटिंग्स एंड एक्टिविटी' में जाकर 'मैसेजेस एंड स्टोरी रिप्लाई' विकल्प चुनें और फिर 'शो एक्टिविटी स्टेटस' पर जाकर टॉगल बंद कर दें। एक बार बंद करने के बाद आपके दोस्त यह नहीं देख पाएंगे कि आप कब ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे।
#3
इंस्टाग्राम वेब पर ऐसे करें बंद
अगर आप इंस्टाग्राम वेब का उपयोग अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउजर पर करते हैं तो instagram.com खोलकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें। साइड या नीचे दिए गए मेनू में 'मोर' पर क्लिक करके 'सेटिंग्स' चुनें और फिर 'मैसेजेस एंड स्टोरी रिप्लाई' में जाकर 'शो एक्टिविटी स्टेटस' विकल्प को बंद कर दें। ध्यान रखें, यह सेटिंग बंद करने के बाद आप भी दूसरे यूजर्स का एक्टिव स्टेटस नहीं देख पाएंगे।