अनचाहे व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं होना चाहते शामिल? अपनाएं ये आसान तरीके
क्या है खबर?
अगर आप व्हाट्सऐप के जरिए अपने परिवार और दोस्तों के संपर्क में रहना चाहते हैं तो व्हाट्सऐप ग्रुप एक अच्छा जरिया है।
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई लोग आपकी मर्जी के बिना आपको किसी ग्रुप में ऐड कर देते हैं। फिर इन ग्रुप में आने वाले मैसेज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं।
हालांकि, कुछ ऐसे भी तरीके भी हैं, जिन्हें इस्तेमाल कर आप बेवजह के ग्रुप में ऐड होने से बच सकते हैं।
अपडेटेड वर्जन
व्हाट्सऐप को अपडेट करना है जरूरी
इससे पहले कि हम ग्रुप में ऐड होने से बचने का तरीका बताएं, उससे पहले आप देख लें कि आपके पास व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन है या नहीं।
दरअसल, कंपनी ने सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट जारी की थी। अगर आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सऐप का 2.19.308 और iOS डिवाइस पर 2.19.112 वर्जन है तो यह लेटेस्ट है।
अगर लेटेस्ट वर्जन इस्टॉल नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं।
तरीका
ग्रुप में ऐड होने से कैसे बचें?
एंड्रॉयड या आईफोन यूजर्स नीचे दिए गए तरीके से खुद को ग्रुप में ऐड होने से बचा सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले ऐप की सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाए। यहां पर प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा। इस पर टैप करने पर 'ग्रुप्स' दिखेगा। इसमें आपको 'एवरीवन, माई कॉन्टैक्ट और माई कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट' का ऑप्शन दिखेगा।
अगर आप 'एवरीवन' सेलेक्ट करते हैं तो आपको कोई भी व्यक्ति ग्रुप में ऐड कर सकेगा, चाहे वह आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में न हो।
तरीका
अनजान ग्रुप से बचने का तरीका
अगर आप 'एवरीवन' की जगह 'माई कॉन्टैक्ट' सेलेक्ट करते हैं तो आपको केवल वही व्यक्ति ग्रुप में ऐड कर पाएगा जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होगा।
जो व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होगा, वह आपको ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा।
इसलिए अगर आप किसी अनजान ग्रुप में ऐड होने से बचना चाहते हैं तो इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।
इसके बाद आप आपके जानने वाले लोगों के ग्रुप में ऐड हो सकेंगे।
तरीका
अनचाहे ग्रुप में ऐड होने से बचने का तीसरा तरीका
इसमें तीसरा ऑप्शन 'माई कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट' है। इसके तहत आप सेेलेक्ट कर सकते हैं कि आप किस कॉन्टैक्ट के ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते।
इसके लिए आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में उस कॉन्टैक्ट को मार्क करना होगा, जिसके ग्रुप में आप शामिल नहीं होना चाहते।
इसके बाद अगर आपको कोई ग्रुप में ऐड करना चाहता है तो उसे आपको प्राइवेट चैट के जरिए इन्वाइट करना होगा।
इसे स्वीकार या न करने के लिए आपके पास तीन दिन का समय होगा।