LOADING...
जीमेल में ईमेल शेड्यूल, एडिट और कैंसल कैसे करें? यहां जानें तरीका
समय में ईमेल भेजने का सही समय बहुत महत्वपूर्ण है

जीमेल में ईमेल शेड्यूल, एडिट और कैंसल कैसे करें? यहां जानें तरीका

Jun 23, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

आज के समय में ईमेल भेजने का सही समय बहुत महत्वपूर्ण है। कई लोग अलग-अलग टाइम जोन में काम करते हैं या चाहते हैं कि उनका जरूरी ईमेल सुबह सबसे पहले पढ़ा जाए। ऐसे में जीमेल का बिल्ट-इन शेड्यूल फीचर काफी काम आता है। इसकी मदद से यूजर पहले से ईमेल लिखकर तय समय पर अपने आप भेजने के लिए सेट कर सकते हैं। इसके लिए किसी अलग ऐप या पेड सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती।

#1

नया ईमेल कैसे करें शेड्यूल?

जीमेल में ईमेल शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर जीमेल खोलें और ऊपर बाईं ओर दिए गए 'कंपोज' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद सामान्य तरीके से अपना ईमेल लिख लें। अब नीचे नीले 'सेंड' बटन के बगल में दिख रहे छोटे 'डाउन एरो' पर क्लिक करें। यहां 'शेड्यूल सेंड' का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके अपनी पसंद की तारीख और समय चुन लें। ईमेल तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा।

#2

शेड्यूल किए गए ईमेल को कैसे बदलें?

अगर आपने पहले से शेड्यूल किए गए ईमेल में कोई बदलाव करना है, तो जीमेल के बाएं मेन्यू में जाकर 'शेड्यूल्ड फोल्डर' खोलें। यहां आपको सभी तय समय वाले ईमेल दिखाई देंगे। जिस ईमेल में बदलाव करना है, उस पर क्लिक करें और ऊपर दाईं ओर मौजूद 'कैंसिल सेंड' विकल्प चुनें। इसके बाद आप ईमेल में जरूरी बदलाव कर सकते हैं और फिर दोबारा शेड्यूल सेंड के जरिए नया समय तय कर सकते हैं।

Advertisement

#3

शेड्यूल ईमेल को कैसे करें कैंसल

जीमेल यूजर्स को एक समय में अधिकतम 100 शेड्यूल ईमेल लाइन में रखने की सुविधा देता है। अगर आप किसी ईमेल को भेजने से पहले पूरी तरह रद्द करना चाहते हैं, तो शेड्यूल्ड फोल्डर में जाएं और संबंधित ईमेल खोलकर 'कैंसिल सेंड' पर क्लिक करें। ईमेल कैंसल होने के बाद गायब नहीं होता, बल्कि वह अपने आप ड्राफ्ट में बदल जाता है। इससे आपका लिखा हुआ टेक्स्ट सुरक्षित रहता है और बाद में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement