Page Loader
फेसबुक पर अपने 2 पेज एक में कैसे जोड़ें? यह है आसान तरीका
फेसबुक पर अपने 2 पेज को एक में जोड़ सकते हैं आप (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फेसबुक पर अपने 2 पेज एक में कैसे जोड़ें? यह है आसान तरीका

Dec 26, 2024
02:54 pm

क्या है खबर?

फेसबुक यूजर्स को 2 पेज को मर्ज करने यानी जोड़ने की सुविधा देती है, जिससे एक ही उद्देश्य या ब्रांड के लिए कई पेजों को एकत्र किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से दोनों पेजों के फॉलोअर और चेक-इन एक पेज पर एकजुट हो जाते हैं। इससे बातचीत और दर्शकों के साथ जुड़ाव में आसानी होती है। हालांकि, पेज मर्ज करने से पहले कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी है, ताकि यह सही तरीके से कार्य कर सके।

जरुरी बात

2 पेज मर्ज करने के लिए क्या है जरूरी? 

फेसबुक के 2 पेजों को मर्ज करने के लिए, उनके नाम एक जैसे होने चाहिए और दोनों को एक ही चीज का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। अगर नाम अलग हैं, तो एक पेज का नाम बदलने का अनुरोध किया जा सकता है। इसके साथ ही पेजों के पते भी एक जैसे होने चाहिए, यदि उनके भौतिक स्थान हैं। इसके अलावा, दोनों पेजों का एक ही बिजनेस मैनेजर अकाउंट के तहत होना जरूरी है, तभी मर्जर सफल होगा।

तरीका

फेसबुक पेज मर्ज कैसे करें?

फेसबुक पेज मर्ज करने के लिए पहले फेसबुक में लॉग इन करके अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और उस पेज को चुनें, जिसे आप मर्ज करना चाहते हैं। इसके बाद, 'सेटिंग एंड प्राइवेसी' में जाएं, 'सेटिंग' पर क्लिक करें और 'ऑडियंस एंड विजिबिलिटी' में 'पेज सेटअप' दबाएं। अब 'मर्ज पेज' पर क्लिक करें और 'स्टार्ट मर्ज रिक्वेस्ट' पर टैप करें। अब, अपने दोनों पेजों को मर्ज करने के लिए निर्देशों का पालन करें।