Page Loader
अपने व्हाट्सऐप अकाउंट से एक दूसरा डिवाइस कैसे करें लिंक? जानिए तरीका
व्हाट्सऐप अकाउंट से एक दूसरा डिवाइस लिंक कर सकते हैं

अपने व्हाट्सऐप अकाउंट से एक दूसरा डिवाइस कैसे करें लिंक? जानिए तरीका

Dec 07, 2024
08:21 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप की मल्टी-डिवाइस फीचर से आप एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा आपको अपने मुख्य फोन और दूसरे डिवाइस पर चैट और मैसेज देखने की सुविधा देती है। इससे आप बिना किसी रुकावट के अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी चैट और डाटा सभी डिवाइस पर सुरक्षित और सिंक रहते हैं, जिससे आपको हर जगह एक जैसा अनुभव मिलता है। यह सुविधा उपयोग में बेहद आसान है।

तरीका

दूसरा डिवाइस कैसे लिंक करें?

सबसे पहले उस एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं। इसके बाद ऐप खोलें और 'एग्री एंड कंटीन्यू' पर टैप करके 'लिंक ऐज कंपेनियन डिवाइस' पर क्लिक करें। आपको एक QR कोड दिखाई देगा। अब अपने मुख्य फोन पर व्हाट्सऐप खोलें, सेटिंग्स में 'लिंक्ड डिवाइस' पर जाएं और 'लिंक डिवाइस' विकल्प को चुनें। अंत में QR कोड स्कैन करें और आपका डिवाइस लिंक हो जाएगा।

जरुरी बात

लाइव लोकेशन नहीं कर सकते हैं शेयर

लिंक सफल होने पर डिवाइस पर 'यह एक लिंक किया गया डिवाइस है' लिखा दिखाई देगा। कंपेनियन डिवाइस पर अभी लाइव लोकेशन और स्टेटस जोड़ने की सुविधा नहीं है। व्हाट्सऐप का उपयोग लिंक किए गए डिवाइस पर बिना मुख्य फोन के ऑनलाइन रहे भी किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप 14 दिनों तक अपने मुख्य फोन पर व्हाट्सऐप का उपयोग नहीं करते हैं, तो आपके लिंक किए गए डिवाइस से लॉगआउट हो जाएगा।