Loading...
लैपटॉप के वेबकैम की क्वालिटी कैसे सुधारें?
नया वेबकैम खरीदने से पहले आसान तरीके आजमाए जा सकते हैं

लैपटॉप के वेबकैम की क्वालिटी कैसे सुधारें?

Oct 05, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

लैपटॉप का वेबकैम अच्छा वीडियो नहीं दिखाता है। इसकी एक वजह कैमरे का छोटा सेंसर है, क्योंकि लैपटॉप के पतले ढक्कन में बड़ा कैमरा लगाना आसान नहीं होता। कम रोशनी में छोटा सेंसर कम प्रकाश पकड़ता है, जिससे तस्वीर धुंधली या दानेदार नजर आ सकती है। हालांकि, नया वेबकैम खरीदने से पहले आसान तरीके आजमाए जा सकते हैं। कमरे की रोशनी और कैमरे की सेटिंग बदलकर भी वीडियो की क्वालिटी में सुधार किया जा सकता है।

#1

लैपटॉप के वेबकैम की क्वालिटी कैसे सुधारें?

पहले वेबकैम को साफ करें। कैमरा अक्सर ऐसी जगह होता है, जिसे लैपटॉप खोलते समय उंगलियां छू लेती हैं।

धूल या उंगलियों के निशान से तस्वीर धुंधली दिख सकती है। इसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। इसके बाद कमरे की रोशनी पर ध्यान दें। तेज रोशनी को पीछे रखने के बजाय सामने रखें।

खिड़की की ओर मुंह करके बैठना या सामने टेबल लैंप रखना भी वीडियो को बेहतर बना सकता है।

#2

कैमरे की सेटिंग में बदलाव करके देखें

वेबकैम की सेटिंग बदलकर भी तस्वीर में सुधार किया जा सकता है।

विंडोज 11 में सेटिंग्स खोलकर ब्लूटूथ एंड डिवाइसेज और फिर कैमरा में जाएं। यहां कैमरे के हिसाब से ब्राइटनेस और सैचुरेशन जैसे विकल्प मिल सकते हैं। इन्हें कमरे की रोशनी के अनुसार थोड़ा बदलकर देखें।

कुछ कैमरों में वीडियो एचडीआर का विकल्प भी होता है, जो तस्वीर के बहुत चमकीले और अंधेरे हिस्सों के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENT

#3

सॉफ्टवेयर की मदद लें, जरूरत हो तो कैमरा बदलें

अगर वीडियो साफ नहीं दिखता, तो सॉफ्टवेयर भी मदद कर सकते हैं।

एनवीडिया के आरटीएक्स ग्राफिक्स कार्ड वाले कंप्यूटर में एनवीडिया ब्रॉडकास्ट शोर कम करने जैसे विकल्प देता है। दूसरे कंप्यूटर पर कैमो जैसे टूल भी आजमाए जा सकते हैं।

मैक में कैमरा इस्तेमाल करते समय स्टूडियो लाइट का विकल्प मिलता है, जिससे चेहरे पर रोशनी बेहतर की जा सकती है। जरूरत ज्यादा हो तो अच्छा बाहरी वेबकैम खरीदना भी विकल्प है।

ADVERTISEMENT