Page Loader
गूगल फोटो दे रही 2024 की तस्वीरों का रीकैप, जानें कैसे मिलेगा
गूगल फोटो दे रही 2024 की तस्वीरों का रीकैप मेमोरी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल फोटो दे रही 2024 की तस्वीरों का रीकैप, जानें कैसे मिलेगा

Dec 10, 2024
07:01 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने गूगल फोटो यूजर्स के लिए 2024 के अंत में नया रीकैप फीचर पेश किया है। यह यूजर्स को उनके वर्ष के यादगार पलों को फिर से देखने में मदद करता है। इसमें रीकैप मेमोरी होती है, जिसमें खास फोटो और वीडियो के साथ सिनेमैटिक इफेक्ट होते हैं। यूजर्स को उनकी फोटो कलेक्श और पैटर्न भी दिखाए जाते हैं। कुछ यूजर्स को AI के साथ महत्वपूर्ण क्षणों को हाइलाइट करने का भी विकल्प मिलता है।

 काम 

यह कैसे काम करता है? 

रीकैप मेमोरी में आपकी सालभर की यादों को एक वीडियो रूप में दिखाया जाता है। इसे जेमिनी AI द्वारा तैयार किए गए कैप्शन आपके महत्वपूर्ण पलों को हाइलाइट करते हैं। यह फीचर आपको यह जानकारी भी देता है कि आप किस तस्वीर में सबसे ज्यादा मुस्कुराते हैं, आपकी सबसे अधिक तस्वीर कहां की रही और आपके द्वारा सबसे ज्यादा खींची गई तस्वीरों में कौन सा रंग प्रमुख था। आप इन यादों को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

तरीका

2024 रीकैप कैसे मिलेगा?

गूगल फोटो में आप 2024 रीकैप को खुद नहीं बना सकते हैं बल्कि या गूगल फोटो आपको खुद उपलब्ध कराएगी। 2024 रीकैप तक पहुंचने के लिए आपको को अपने नोटिफिकेशन को चालू करना होगा। जैसे ही रीकैप तैयार होगा गूगल फोटो में आपको एक अलर्ट प्राप्त होगा। दिसंबर के अंत तक, रीकैप मेमोरीज मेमोरीज कैरोसेल में दिखेगी और जनवरी में मुख्य फोटो ग्रिड में पहुंच जाएगी। यह आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।