
ChatGPT से व्हाट्सऐप के लिए खुद का स्टिकर कैसे बनाएं? जानिए यहां
क्या है खबर?
अगर आप पुराने स्टिकर देखकर बोर हो चुके हैं, तो अब ChatGPT की मदद से खुद के स्टिकर बनाना बेहद आसान हो गया है। GPT-4o अपडेट के बाद अब ChatGPT ट्रांसपैरेंट बैकग्राउंड वाले इमेज-आधारित स्टिकर बना सकता है, जो व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको डिजाइनर होने की जरूरत नहीं है, बस अपनी पसंद बतानी होती है और ChatGPT बाकी कर देता है।
तरीका
स्टिकर कैसे बनाएं?
ChatGPT से स्टिकर बनाने के लिए सबसे पहले आपको chat.openai.com या ChatGPT ऐप खोलना होगा और अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको एक साधारण सा निर्देश देना है, जैसे "एक दिल के साथ मुस्कुराती बिल्ली का स्टिकर ट्रांसपैरेंट बैकग्राउंड पर बनाएं।" ChatGPT आपकी बात को समझकर एक सुंदर स्टिकर बना देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
तरीका
अपनी फोटो को मजेदार स्टिकर में कैसे बदलें?
अगर आप खुद की या किसी पालतू की फोटो को स्टिकर में बदलना चाहते हैं, तो ChatGPT उसमें भी आपकी मदद कर सकता है। आपको बस उस फोटो को अपलोड करना होगा और एक निर्देश देना होगा, जैसे "इस फोटो को पारदर्शी बैकग्राउंड वाले 12 चिबी स्टिकर में बदलो।" आप हर स्टिकर में अलग-अलग भाव भी बता सकते हैं- जैसे हंसना, गुस्सा, रोना, प्यार में होना आदि। कुछ ही देर में ChatGPT यह स्टिकर बना देता है।